उत्तराखण्ड

यहाँ हुआ भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, नैनीताल जिले के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में नैनीताल जिले के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक नोएडा में ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

 

हादसा मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रामपुर की ओर से आ रही कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कावड़ लेने जा रहे बाइक सवार युवक की टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत, 1 घायल, परिजनों में मचा कोहराम।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच में से चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) दीपावली से पहले मिलेगा कर्मचारियों को बोनस ओर डीए, वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजी फाइल

 

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में सवार सभी युवक नैनीताल जिले के रहने वाले थे और नोएडा ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

 

मृतकों की पहचान दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। दयाल रावत नैनीताल बैंक की नोएडा शाखा में रीजनल मैनेजर के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नैनीताल दुग्ध संघ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वॉ स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने किया ध्वजारोहण

 

हादसे में घायल यशदीप पांडे हल्द्वानी निवासी हैं, जो पेशे से योगा टीचर बताए जा रहे हैं। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।