उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहां माँ की ममता हुई शर्मशार, 7 माह की बीमार बच्ची को माँ ने पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, गिरफ्तार

  • मां ने बीमार बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला,पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार।

विकासनगर (देहरादून)- देहरादून जनपद के विकासनगर में एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है। विकासनगर की एक महिला ने अपनी सात महीने की बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पहले दिन सौ से अधिक भवनों पर प्रशासन ने लगाए लाल निशान, घरों में लाल निशान लगते देख चिंतित दिखे लोग, जानें पूरा मामला

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले के विकासनगर सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला में एक महिला ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर कर मार दिया। बेटी बीमार चल रही थी। बेटी के बीमार होने के कारण महिला भी मानसिक अवसाद में थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ वायरल वीडियो का SSP नैनीताल ने लिया संज्ञान, AUDI और BMW कारो के पुलिस ने काटे चालान, पढ़े खबर

 

 

पुलिस ने पति मुंतजिर की तहरीर पर सादिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, कहा पिछले 10 सालों में उत्तराखंड में जितना विकास हुआ, उतना आजादी के बाद भी नहीं हुआ