उत्तराखण्डकुमाऊं,

यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक की मौत

अल्मोड़ा न्यूज़– पहाड़ों में हादसे कम होने के नाम नही ले रहे है। अब सोमवार की रात सोमेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग पर एक आल्टाे कार खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू में सिंचाई नहर में खड़िया फैक्ट्री द्वारा गटर का पानी छोड़ने से ग्रामीणों का फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

खबर सोमवार ते रात की है जहां अल्मोड़ा सोमेश्वर मार्ग पर आल्टो कार संख्या यूके 04 – 0688 सोमेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। तभी भगतोला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे नदी के किनारे खाई में जा गिरा। जब आज सुबह आस-पास के लोगों ने वाहन को नदी किनारे गिरा देखा तो लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में नहीं बढ़ेगा पंचायतों का कार्यकाल, पंचायतीराज निदेशालय ने परीक्षण के बाद शासन को सौंपी अपनी रिपोर्ट

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन के पास घायल हालत में एक व्यक्ति मिला। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी सुरेश जोशी पुत्र परमानंद जोशी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी।