उत्तराखण्डकुमाऊं,

चंपावत में दर्दनाक हादसा: चारा लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत

उत्तराखंड के चंपावत जिले में जंगल में चारा लेने गई एक महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम पछनई गांव के जंगल में हुआ। महिला पशुओं के लिए चारा जुटाने गई थीं। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर रोग से पीड़ित पति की मौत के 24 घंटे के भीतर सदमे में पत्नी ने भी प्राण त्यागे

 

 

जानकारी के अनुसार, पछनई गांव निवासी 48 वर्षीय रेवी देवी बुधवार देर शाम एक अन्य महिला कलावती देवी के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे के बाद साथ गई कलावती देवी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  सेविंग अकाउंट में इससे ज्यादा नगद जमा करने पर 60% टैक्स देना होगा, आयकर विभाग ने जारी की गाइडलाइन

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर चल्थी चौकी प्रभारी राजेश कठायत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पढ़े पूरी खबर...

 

 

रेवी देवी के पति का नाम केदार सिंह है। उनके चार बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पछनई गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण रमेश सिंह महराना ने घटना पर दुख जताया।