उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन, 5 टीमों ने 15 वार्डों में मारा छापा, कई कर्मचारी मिले गायब

हल्द्वानी न्यूज– शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अब नगर निगम सख्ती करने जा रहा है। गुरुवार सुबह नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की पांच अलग-अलग टीमों ने शहर के 15 वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई सफाई कर्मचारी और सफाई नायक अपने निर्धारित कार्यस्थलों से गायब मिले। कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ दो सांड की लड़ाई में बुजुर्ग महिला घायल, कब नींद से जागेगा प्रशासन

 

जानकारी के अनुसार, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त ने स्वयं वार्ड संख्या 3, 4 और 6 का निरीक्षण किया। वहीं, नगर निगम के अन्य अधिकारियों की चार टीमों ने वार्ड संख्या 11, 17, 18, 25, 26, 27, 34, 36, 37, 57, 58 और 60 में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

 

 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में कई सफाई कर्मचारी और सफाई नायक निर्धारित कार्यस्थलों पर मौजूद नहीं मिले। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शीतलहर के चलते इस जिले में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित, डीएम ने दिए निर्देश

 

 

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी सफाई कर्मचारियों और सफाई नायकों को निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर पहुंचना होगा और पूरी कार्यावधि में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से समय पर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

 

 

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम की कार्यप्रणाली का आईना है। स्वच्छ और व्यवस्थित शहर का सीधा संबंध नागरिकों के जीवन स्तर और शहर की छवि से है। ऐसे में सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के इन इलाकों में सीजन की हुई पहली बर्फबारी, खिले किसानों के चेहरे

 

 

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए औचक निरीक्षण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। साथ ही कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे।