उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन में घुसी तेज रफ्तार कार, छात्रों को टक्कर मारकर चालक फरार

हल्द्वानी न्यूज़- एमबीपीजी कॉलेज के बाहर बुधवार को छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शक्ति प्रदर्शन जुलूस के बीच एक तेज रफ्तार कार घुस गई। कार ने जुलूस में शामिल कई छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे कुछ छात्र सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, उप सचिव पद की प्रत्याशी ऋषिका सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कॉलेज के सामने शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाल रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार जुलूस में शामिल छात्रों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। टक्कर लगने से कई छात्र सड़क पर जा गिरे और मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रंस एकेडमी के तत्वाधान में दो दिवसीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पर BJP का स्टीकर लगा हुआ था। हालांकि, कार किसके नाम पर है और उसे कौन चला रहा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे के तुरंत बाद कुछ छात्रों और राहगीरों ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन को भगाकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, तीन दिन तक भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

 

 

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार जुलूस के बीच से निकलती दिखाई दे रही है। वीडियो में कार की चपेट में आने के बाद कुछ युवक सड़क पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद छात्र मौके पर जमा हो गए और मामले को लेकर नाराजगी भी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नन्द-भाभी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, भाभी ने अपनी नंद के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर घायल

 

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और सामने आए वीडियो की मदद से कार की पहचान करने के साथ ही चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

 

फिलहाल हादसे में किसी छात्र के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार किसकी थी और घटना के समय उसे कौन चला रहा था।