उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- LPG के बढ़ते दामों के बीच प्रशासन अलर्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी न्यूज़– एलपीजी गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के बीच कुमाऊं मंडल में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

 

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है। इसका सीधा प्रभाव एलपीजी गैस की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में करीब 60 से 115 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कार सवार बदमाशों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

 

कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कई क्षेत्रों से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अनियमित वितरण की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों और वितरण प्रणाली पर विशेष नजर रखी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा हादसे से नहीं लिया सबक, 51 सीटर बस में ठूंस रखे थे 85 यात्री, वीडियो देख चकरा जाएगा माथा

 

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्थान पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी या व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- (गजब) यहां मां गई जेल, तो बेटी ने मायके आकर संभाल लिया अवैध स्मैक का धंधा, बेटी भी पहुंची सलाखों के पीछे, जानिए पूरा मामला

 

प्रशासन का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को गैस सिलेंडर आसानी से मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।