उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल: भूमियाधार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला, सख्त चेतावनी जारी

नैनीताल न्यूज़– शहर से सटे भूमियाधार क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को पुलिस और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया और सामान जब्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड स्टोन क्रेशर में रेता बजरी लेने गए ट्रक चालक की पिटाई के बाद एक खनन व्यवसाई पुलिस हिरासत मे हल्दूचौड़ चौकी का घेराव

 

 

कोविड काल में विकास खंड द्वारा सड़क किनारे व्यू प्वाइंट पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दुकानें आवंटित की गई थीं। लेकिन आवंटन स्थल के अतिरिक्त कई लोगों ने अवैध रूप से करीब एक दर्जन से अधिक फड़ व दुकानें सजा ली थीं।

 

 

बीते शुक्रवार को जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, तो भारी विरोध हुआ। बावजूद इसके एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में टीम ने दुकानों को हटवा दिया। दो दिन बाद पुनः अतिक्रमण की सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, जहां दुकानें फिर से लग चुकी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा टला, गौला बाईपास पर टूरिस्ट बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत

 

 

टीम को देखकर कुछ दुकानदार स्वयं हट गए, जबकि कुछ ने विरोध किया। इस पर एसडीएम ने बुलडोजर चलाकर अवैध दुकानों को हटवाया और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्यवाही लगातार जारी, और पकड़े अवैध खनन से लदे वाहन

 

 

एसडीएम ने बताया कि मौके से कई ठेले और सामान जब्त किया गया है। भविष्य में अवैध दुकानें लगाई गईं तो सीधा केस दर्ज किया जाएगा।