उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा- यहाँ गैस सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में गिरा, ड्राइवर-कंडक्टर की हुई मौत

अल्मोड़ा जिले के सेराघाट क्षेत्र में सिलिंडर से लदा एक ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृत कंडक्टर की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार परामर्श कार्यशाला आयोजित

शुक्रवार देर शाम एलपीजी सिलिंडर लेकर हल्द्वानी से बेड़ीनाग की ओर जा रहा ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110 अल्मोड़-सेराघाट सड़क में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया।

वही ट्रक में लदे सभी सिलिंडर खाई और नदी में बिखर गए। ग्राम प्रहरी की सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। खाई में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था में पड़े थे। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दोनों को सीएचसी धौलछीना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह के सकुशल आयोजन हेतु DGP उत्तराखंड ने की ब्रीफिंग, कार्यक्रम स्थल व VVIP रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र परी सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। कंडक्टर की पहचान नहीं हो सकी है। कंडक्टर की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीबीपी के जवानो ने हल्दूचौड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किनारे वन भूमि में फलदार एवं छायादार सैकड़ों पौधों का रोपण किया।