उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा- यहाँ इंटरनेट मीडिया में कमेंट को लेकर छात्र के गले में धारदार हथियार से हमला, छात्र घायल।

अल्मोड़ा न्यूज़- अल्मोड़ा जिले में छात्रों के बीच इंटरनेट मीडिया में कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। वही दो छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से गले में वार कर दिया। छात्र का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के बीजेपी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

जानकारी के मुताबिक हवालबाग ब्लाक के खूंट निवासी रितिक भोज का गांव के ही दो छात्रों से इंटरनेट मीडिया में विवाद हो गया। कमेंट करने पर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। बीते गुरुवार की देर शाम दोनों छात्रों ने रितिक को गांव के पास बुलवाया। वहां एक बार फिर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में गालीगलौच हुई। मामला मारपीट में बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सरकारी भूमि की फर्जी बिक्री का खुलासा, असगर अली पर मुकदमे की मांग

आरोप है कि एक छात्र ने रितिक के गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके गले में वार कर उसे बुरी तरह घायल कर उसे वहां छोड़कर दोनों मौके से फरार हो गए। स्वजन छात्र को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहाँ देर रात अस्पताल में उसका उपचार किया गया। उसके गले में लगभग 10 से अधिक टांके आए है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चुनाव ड्यूटी में लगी निजी स्कूलों की बसें, हल्द्वानी के समस्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कल रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

वही राजस्व उप निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी ली गई है। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है, जैसे ही शिकायत मिलेगी उक्त दोनों छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।