उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ विजलेंस की टीम ने जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून न्यूज़- यहाँ विजिलेंस की टीम बड़ी कार्यवाही। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है।

 

राजपुर रोड पर छह महीने पहले खुले एक रेस्ट्रो मालिक से शशिकांत दुबे ने रिश्वत मांगी थी। रेस्ट्रो मालिक को आज 75 हज़ार रुपए लेकर बुलाया था। तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया। लक्ष्मी रोड स्थित ऑफिस से दुबे की गिरफ़्तारी हुई। जबकि कैनाल रोड स्थित घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - आरटीई में बड़ा फर्जीवाड़ा: 17 फर्जी आय प्रमाण पत्र पकड़े, मुकदमा दर्ज करने के आदेश

 

भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर टोल फ्री 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दंगों में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को होने वाले नुकसान पर धामी सरकार का होगा सख्त एक्शन, वसूली के लिए बनेगा सख्त कानून

 

वही शिकायत करने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने बहुमूल्य जेवरात चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को 12 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार