उत्तराखण्डकुमाऊं,

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने अमन सुयाल

  • सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने अमन सुयाल

लालकुआं न्यूज़- सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन का क्षेत्र के समाजसेवी अमन सुयाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों पर RTO गुरुदेव के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी, 186 वाहनो का चालान, 22 वाहन सीज

 

उल्लेखनीय है कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय देवकीनंदन सुयाल के निधन के बाद यूनियन के अन्य पदाधिकारी ने कुछ समय के लिए कैलाश चंद्र मेलकानी को अध्यक्ष बनाया था परंतु अब डीएन सुयाल के पुत्र अमन सुयाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हरिद्वार में हुई ज्वेलर्स डकैतीकांड की अब STF ने संभाली कमान, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्यवाही

 

अमन को यूनियन का अध्यक्ष बनाए जाने पर तमाम राजनितिक एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे पूरे मनोयोग से श्रमिक हितों के लिए कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  फिर हिला दिल्ली-एनसीआर

 

इधर नवनियुक्त अध्यक्ष अमन सुयाल ने कहा कि वे अपने कर्तव्य व दायित्वों के प्रति सदैव निष्ठावान रहेंगे और अपने पिता स्वर्गीय देवकी नन्दन सुयाल के सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगे।