हल्दूचौड़ मंडल में मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, संगठन को मजबूत करने पर जोर

लालकुआं न्यूज़- भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल के मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी मोर्चों के नव- नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी संगठन की रीढ़ मोर्चे होते हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
दुम्का ने कहा कि मोर्चा अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त व मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी मजबूती के साथ सहभागिता करेंगे तथा पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।








