उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- चमोली में कुछ देर की बारिश से मची तबाही, कई वाहन मलबे में दबे

चमोली न्यूज- चमोली में दोपहर बाद मौसम बदला और अतिवृष्टि से नगर क्षेत्र के समीप बह रहा मंगरीगाड गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे के आसपास खड़े चार छोटे वाहन मलबे में दब गए, जबकि एक दुकान के बाहर मलबा जमा हो गया है। करीब पंद्रह मिनट तक हुई भारी बारिश से पीपलकोटी क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने उ0नि0 को किया निलंबित

 

 

 

सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे पीपलकोटी क्षेत्र में बारिश शुरु हुई। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई। अतिवृष्टि से पीपलकोटी बाजार के समीप बरसाती गदेरा मंगरीगाड उफान पर आ गया। गदेरे में पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया, जो बदरीनाथ हाईवे तक पहुंच गया। इससे करीब पंद्रह मिनट तक यहां यात्रा वाहनों की आवाजाही भी थमी रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा- बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटे और इंस्टाग्राम में भड़काऊ वीडियो डालने वाले सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, विदेशों से फंडिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 

 

गदेरे का मलबा बदरीनाथ हाईवे के पुल तक पहुंच गया था। जिससे करीब पंद्रह मिनट तक वाहनों की आवाजाही भी थमी रही। मलबे से अजय नगर और पीपलकोटी बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइनें भी मलबे में दब गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या।

 

 

नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे सुचारु हो गया है। लोगों को गदेरे के इर्दगिर्द निवास न करने के लिए कहा गया है। पेयजल लाइनों को ठीक करवाया जा रहा है।