उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत, दो घायल

उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत की हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे भूमि पर चला बड़ा अभियान, 90 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित, नोटिस जारी

 

जानकारी के अनुसार, कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां नशे की हालत में वाहन चला रहे 02 चालकों को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट

 

वही बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में दर्दनाक हादसा: रोड पार कर रही 5 साल की बच्ची को बस ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोश में लोगों ने किया पथराव