Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयदेश

15 अप्रैल से लॉकडाउन’ का वायरल PDF फर्जी निकला, खोलते ही सामने आ रहा चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली- 1 अप्रैल 2026 के मौके पर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर एक कथित PDF तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 15 अप्रैल से दिल्ली में आंशिक लॉकडाउन लागू किया जाएगा। इस PDF के टाइटल में “दिल्ली सरकार की प्रेस रिलीज” और “वॉर लॉकडाउन नोटिस” जैसे शब्द लिखे होने के कारण लोग इसे सच मानकर तेजी से खोल रहे हैं।

 

 

हालांकि, जब यूजर्स इस PDF को खोलते हैं, तो अंदर उन्हें किसी भी तरह का आधिकारिक आदेश नहीं, बल्कि एक फनी मैसेज और “अप्रैल फूल” लिखा हुआ दिखाई देता है। दरअसल, यह पूरा मामला 1 अप्रैल यानी ‘अप्रैल फूल डे’ से जुड़ा मजाक है, जिसे कुछ लोगों ने जानबूझकर इस तरह डिजाइन किया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके झांसे में आ जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें अन्य राशिवालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

 

 

 

 

 

पिछले कुछ दिनों से देशभर में लॉकडाउन को लेकर अटकलें भी तेज थीं, खासकर वैश्विक आर्थिक हालात और हालिया बयानों के चलते। ऐसे में इस तरह के भ्रामक PDF ने लोगों के बीच भ्रम और हल्की दहशत का माहौल बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में बनेगा सैनिक मिलन केंद्र, पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर, जताया आभार

 

सरकार की ओर से अब तक दिल्ली या देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए इस वायरल PDF में किए जा रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  इजरायल में ऑपरेशन अजय शुरू, इजरायल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लेकर पहुंचा विमान, सरकार का जताया आभार

 

 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि 1 अप्रैल के दिन इस तरह के भ्रामक और मजाकिया कंटेंट हर साल सामने आते हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि किसी भी सूचना को बिना पुष्टि के आगे न बढ़ाएं और अफवाहों से बचें।

 

फिलहाल, यह वायरल PDF सिर्फ एक मजाक है, लेकिन इसने यह जरूर दिखा दिया कि किस तरह भ्रामक जानकारी तेजी से फैलकर लोगों को भ्रमित कर सकती है।