उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- अतिक्रमण हटाने के समय थाना फोर्स के साथ पीएससी भी रहेगी तैनात

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल रोड पर कालूसिद्ध मंदिर के आसपास सड़क से पुलिस और प्रशासन की टीमें आज सोमवार से अतिक्रमण हटाएंगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान एहतियातन कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसबल तैनात किया जाएगा।

इसके अलावा पीएसी की तैनाती भी की जाएगी। रविवार को सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश कुमार यादव ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर जिम्मेदारियां तय कीं। नैनीताल रोड से अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद होने या शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। पहले भी अतिक्रमण तोड़ने को लेकर विरोध हो चुका है। इस कारण कई बार मामला अटका है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में RTE का हुआ परिणाम घोषित, इतने बच्चों को मिलेगा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन।

अब कोर्ट ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर लगी रोक हटा दी है। सोमवार से नगर निगम और प्रशासन की टीमें अतिक्रमण हटाने का काम शुरू करेंगी। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए कोतवाली, वनभूलपुरा, काठगोदाम और मुखानी चारों थानों के प्रभारी, कोतवाली की फोर्स तैनात रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव: 14वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट की मजबूत बढ़त, 260 वोट आगे

इसके अलावा दो कंपनी पीएसी को भी रिजर्व में रखा जाएगा। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि व्यवस्थाएं सुचारू चलती रहें इसके चलते सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट के चलते तीन जनपदों में स्कूल बंद, अगले 18 घंटे बेहद भारी बारिश की चेतावनी