उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- बनभूलपुरा में ट्रकों से बैटरी चोरी का खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार; 6 बैटरियां और कार बरामद

हल्द्वानी/नैनीताल- एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में ट्रकों से हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से छह ट्रक बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त एक कार बरामद की गई है।

 

मामला तब सामने आया जब 12 फरवरी 2026 को आजाद नगर लाइन नंबर 13 निवासी जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया कि 7 फरवरी को उनका डम्पर (संख्या DLIG 5376) इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। जांच में यह भी सामने आया कि आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी की गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने बागियों को दिया आखिरी अल्टीमेटम, उत्तराखंड निकाय चुनाव में इस तारीख तक दो समर्थन, वर्ना होगा ऐक्शन

 

तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 25/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।

 

100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी के साथ 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड से चोरी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

  • विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह (25 वर्ष)
  • रंजीत सिंह पुत्र ख्यालीराम (24 वर्ष)
  • रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे (26 वर्ष)
    — निवासीगण ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.)
  • जलील अहमद (कबाड़ी) पुत्र अली शेर (40 वर्ष), निवासी मोहल्ला अब्बास नगर थाना बहेड़ी, स्थाई पता ग्राम नगलिया कलां, थाना शेरगढ़, जिला बरेली
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या

बरामदगी
चोरी में प्रयुक्त कार संख्या UP 15 AN 2345 (स्विफ्ट डिजायर)
विभिन्न कंपनियों की 06 ट्रक बैटरियां

 

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरी चोरी कर चुके हैं। चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच दी जाती थीं। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखी जाती थीं और मौका देखकर उठाई जाती थीं। पूर्व में चोरी की गई बैटरियों को कबाड़ी द्वारा तोड़कर आगे बेच दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, पास की लोअर पीसीएस परीक्षा

 

आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी रंजीत पुत्र ख्यालीराम, विनोद पुत्र अमर सिंह व रंजीत पुत्र राम भरोसे के खिलाफ थाना बहेड़ी, जिला बरेली में पहले से भी चोरी व संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कबाड़ी जलील अहमद के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में व0उ0नि0 गगनदीप सिंह, उ0नि0 मनोज यादव, कांस्टेबल महबूब अली, सुनील कुमार व मो. यासीन शामिल रहे।