CM CORNERUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जन-मुद्देनैनीताल न्यूज़, nanital news,राजनीतिराष्ट्रीयहल्द्वानी

होली से पहले पार्टी नेताओं को मिल सकता है सरकार में दायित्व- महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने उम्मीद जताई है कि होली से पहले पार्टी के नेताओं को सरकार में दायित्व दिए जा सकते हैं, जिसके लिए जल्द ही पार्टी के नेताओं की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपी जाएगी।

रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेताओं को सरकार में दायित्व को लेकर काफी होमवर्क हो चुका है। संगठन के स्तर पर उनकी इस संदर्भ में कई बार बातचीत हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से एक दो दौर की बातचीत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में या देहरादून में होगा बजट सत्र?, अब कैबिनेट लेगी इसका निर्णय

बता दे कि मुख्यमंत्री धामी अभी दिल्ली दौरे पर हैं और इस दौरान उनके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह सरकार में पार्टी नेताओं को दायित्व वितरण को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। इस संदर्भ में पूछे जाने पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर उनकी भी अभी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से एक बार चर्चा होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाकर सवारी ढो रहे निजी वाहन चालक, मनमानी हरकत से टैक्सी चालकों में आक्रोश, उठी कार्यवाही की मांग

उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री को सूची सौंपी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई होली के आसपास दायित्व वितरण की उम्मीद जताई जा रही है।