उत्तराखण्डकुमाऊं,

कोतवाली लालकुआं के हेड मोहर्रिर भीम कुमार बने एएसआई, अधिकारियों ने कंधे पर लगाए स्टार, लगा बधाइयों का तांता

लालकुआं न्यूज़– कोतवाली लालकुआं में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात श्री भीम कुमार को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। पदोन्नति के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा ने श्री भीम कुमार के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ दो एयरफोर्स जवानों की डूबने से हुई मौत, पुलिस ने किया रेस्क्यू, दोनों के शव बाहर निकाले

 

श्री भीम कुमार ने वर्ष 2007 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। कड़ी मेहनत और ईमानदार कार्यशैली के चलते उन्होंने वर्ष 2022 में विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2023 से वे कोतवाली लालकुआं में हेड मोहर्रिर के रूप में कार्यरत रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एलआईसी कर्मी की मौत, पत्नी घायल

 

मूल रूप से राघव नगर, किच्छा (जनपद ऊधम सिंह नगर) के निवासी भीम कुमार की पदोन्नति की खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों, शुभचिंतकों और परिचितों द्वारा उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक पाई की होगी वसूली, प्रदेश में दंगाइयों लगाम लगाने वाले बिल को राजभवन की मंजूरी