उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में बड़ा हादसा: बिजली के पोल से सिर के बल गिरा पूर्व लाइनमैन, हालत गंभीर

लालकुआं न्यूज़– बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम विद्युत लाइन मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। विद्युत विभाग का पूर्व लाइनमैन अचानक पोल पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से सिर के बल नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा रेफर कर दिया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के सामने विद्युत लाइन में ठेकेदार कर्मियों द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे पूर्व लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा अचानक बिजली के पोल पर चढ़ने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोल पर ऊपर पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर के बल नीचे जमीन पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर कसरत तेज, नगर निगम संशोधन विधेयक पर प्रवर समिति की रिपोर्ट का इंतजार

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद विद्युत कर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल प्रेम सिंह को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहां एमबी इंटर कॉलेज में संचालित नुमाइश में उप नगर आयुक्त ने मारा छापा, किया नोटिस जारी

 

 

विद्युत उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि घायल प्रेम सिंह कोरंगा संजय नगर गौला गेट बिंदुखत्ता निवासी हैं और पहले विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के चलते उन्हें एक दिन पहले ही नौकरी से हटाया गया था और इसकी सूचना उनके घर भी भेज दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शेर नाला में बढ़ा जलस्तर, चोरगलिया–हल्द्वानी मार्ग अस्थायी रूप से बंद

 

एसडीओ के अनुसार मंगलवार को वह बिना किसी सूचना के कार्यस्थल पर पहुंच गए और ठेकेदार कर्मियों द्वारा मना करने के बावजूद बिजली के पोल पर चढ़ गए। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

 

 

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं घायल लाइनमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है।