उत्तराखण्डगढ़वाल,

मोदी के देहरादून दौरे से पहले बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क को सैन्य ठिकानों की जानकारी भेज रहा युवक गिरफ्तार

देहरादून न्यूज़– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे से ठीक पहले राजधानी में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत प्रेमनगर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान में बैठे आकाओं को दून के सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों की लोकेशन और वीडियो भेज रहा था।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान विक्रांत कश्यप (29) निवासी झाझरा, प्रेमनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट कैन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज की बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्‍कर, ड्राइवर की मौत, 10 घायल, हल्द्वानी जाते समय हुआ हादसा

 

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपित के संपर्क पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी राणा से थे। आरोपित इंस्टाग्राम और वाट्सएप के जरिए लगातार संपर्क में रहकर उनके निर्देश पर शहर के संवेदनशील स्थानों की रेकी कर रहा था।

 

 

पूछताछ में पता चला कि आरोपित ने आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की वीडियो फुटेज और लोकेशन पाकिस्तान भेजी थी। इसके अलावा उसे “तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान” के नाम से शहर की दीवारों पर स्प्रे पेंट कर दहशत फैलाने के निर्देश भी दिए गए थे। आरोपित ने कई स्थानों पर पेंटिंग कर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी अपने हैंडलर्स को भेजी।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा में सरकार बनने पर लालकुआं के भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

 

एसटीएफ के अनुसार आरोपित को नेपाल के रास्ते दुबई भेजने और बदले में धनराशि देने का लालच दिया गया था। मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ जांच तेज कर दी गई है। आरोपित के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

मोदी दौरे को लेकर सुरक्षा घेरा कड़ा
प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए देहरादून में पहले से ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। संवेदनशील स्थलों, मार्गों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास पुलिस, खुफिया इकाइयों और केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सेक्सटार्शन का बढ़ता जाल — साइबर ठगों ने आठ महीनों में 116 करोड़ ठगे, वरिष्ठ नागरिक सबसे ज़्यादा प्रभावित

 

 

गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पुराने इनपुट भी खंगाल रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शहर के प्रवेश मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख सरकारी परिसरों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।