उत्तराखण्डकुमाऊं,

सेना में लेफ्टिनेंट बनी बिंदुखत्ता की मनीषा का हुआ जबरदस्त स्वागत

लालकुआं न्यूज़– भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी इंद्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी मनीषा बिष्ट को पूर्व सैनिक संगठन और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास में जाकर शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

इंद्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता स्थित मनीषा बिष्ट के आवास में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि सैनिक बाहुल्य क्षेत्र बिंदुखत्ता की पहली बालिका मनीषा ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इससे यहां की बालिकाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भर्ती 5 माह के बच्चे की कोरोना से हुई मौत, प्रदेश में गुरुवार को आये इतने नए मामले, पढ़े पूरी खबर

 

क्षेत्रवासियों को संबोधित कर लेफ्टिनेंट बनी मनीषा बिष्ट ने सेना में अधिकारी बनने के पीछे स्वयं और उनके परिवार द्वारा की गई मेहनत के संबंध में विस्तार पूर्व के अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनकी यह यात्रा काफी प्रेरणादायक रही। पहले ही प्रयास में उन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन वरीयता सूची में स्थान न मिलने के कारण उनका चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने दोबारा प्रयास किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, आज हल्द्वानी में सीएम धामी करेंगे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

 

 

इस अवसर पर उनकी माता अंजू बिष्ट, बड़ी बहन संगीता बिष्ट, छोटा भाई प्रियांशु बिष्ट, ताऊ खड़क सिंह, चाचा मनोज सिंह, चाची दीपा, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, हेमवती नंदन दुर्गापाल, दलबीर सिंह कफोला, इंद्र सिंह पनेरी, हीरा सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, कैप्टन राम सिंह, खिलाफ सिंह, केएस रावत, दीपक नेगी और प्रकाश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(दुःखद) यहाँ मोबाइल को देखते-देखते 5 फीट की ऊंचाई से गिरा मासूम, हुई मौत