उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिन्दुखत्ता- यहाँ जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी ने भाजपा बिंदुखत्ता मंडल की नई कार्यकारिणी करी घोषित, नवीन पपोला की टीम में इन्हें मिली जिम्मेदारियां

लालकुआं न्यूज़- भारतीय जनता पार्टी ने बिंदुखत्ता मंडल की लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और जिला प्रभारी राजेश कुमार की ओर से घोषित कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला के नेतृत्व में कई नए चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रशासन ने ऑटो चालकों के सत्यापन करना किया शुरू

 

 

घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र कोरंगा, हेमा कांडपाल, राकेश जोशी और आनंद रावल को जगह दी गई है। महामंत्री के रूप में महेश चंद्र फुलारा और पूरन बोरा को नियुक्त किया गया है। वहीं मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी हरीश लाल, त्रिलोक सिंह राणा, दीपा देवी और ललिता बहुगुणा को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पुलिस ने 4 उपद्रवी को हिरासत में लेकर की FIR दर्ज, साथ ही 15 से 20 लोगों को किया चिन्हित, जिन्होंने लोगों को भड़काने का प्रयास किया

 

 

 

कोषाध्यक्ष का दायित्व हरेंद्र रौतेला को सौंपा गया है, जबकि कार्यालय मंत्री के रूप में हरेंद्र बिष्ट, मीडिया संयोजक मनोज भंडारी, आईटी संयोजक प्रकाश जोशी और सोशल मीडिया संयोजक विपिन गिरी गोस्वामी को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 5 की मौत की आशंका, कई घायल

 

 

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की है।