उत्तराखण्डकुमाऊं,

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने सांसद प्रतिनिधि से की शिष्टाचार भेंट

लालकुआं न्यूज़– भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल लालकुआं के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष धीरज भट्ट ने गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, युवा मोर्चा की आगामी गतिविधियों तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क पर हाथियों के झुंड ने मचाया तांडव, डर के मारे भागने लगे लोग, गिरा साइकिल सवार, देखे वीडियो

 

 

मुलाकात के दौरान धीरज भट्ट ने मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन को और मजबूत करने, युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  देश में लागू हुआ सीएए, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

 

सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने धीरज भट्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। उन्होंने विश्वास जताया कि धीरज भट्ट के नेतृत्व में युवा मोर्चा मंडल लालकुआं में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ जिले में संचालित कबाड़ी की दुकानों में नैनीताल पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ब्लैक मार्केट, 76 दुकानदारों के किये चालान