उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ झगड़े में बीच-बचाव करने उतरे युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिफ्तार, मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में दो लोगों के झगड़े में युवक को बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। यहां सितारगंज के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के सामने बीडी नहीं देने पर दो मजदूरों में आपस में विवाद हो गया। बीच बचाव कर रहे तीसरे मजदूर की आरोपी ने तेज धारदार छुरी से गर्दन व पेट में हमला कर हत्या कर दी, जबकि दूसरे मजदूर ने भागकर अपनी जान बचाई। हत्याकाण्ड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बेखौफ बदमाश, पहले महिला की चेन छीनी; फ‍िर भाजपा नेता के ऑफ‍िस में करी लूट की कोशिश

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार को सैकड़ों मजदूर मजदूरी में जाने के लिए मजदूर स्टैंड पर एकत्रित थे, यहां मजदूरों को काम पर ले जाने के लिए आसपास के लोग भी थे। सुबह करीब आठ बजे वार्ड संख्या 1 चिंतीमजरा निवासी हनीफ का मजदूर तौफीक अहमद से बीड़ी को लेकर विवाद हो गया। विवाद को देख वहां मौजूद मजदूर रज्जन सैनी (40) पुत्र मिश्री लाल हाल निवासी गणेश मंदिर कालोनी व स्थायी थाना बरखेड़ा पौंटाकला पीलीभीत ने दोनों का बीच बचाव करने आया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का तात्कालिक रेड अलर्ट।

आक्रोशित हनीफ ने पास के मुर्गे की दुकान से धारदार छुरी लाकर रज्जन के पेट, हाथ पर चाकू से प्रहार कर गला रेत दिया। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद घटनास्थल पर सनसनी फैल गई। बाजार और नगर में भी दहशत का माहौल बन गया।

सूचना पर कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल मय पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कोतवाल बृजवाल ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किये। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व सीओ खटीमा वीर सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पत्नी कमला अपने बच्चों के साथ अस्पताल पहुंची तो पति को मृतावस्था में देख गश खाकर गिर पड़ीं। मृतक के तीन बेटी और दो बेटे हैं। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मृतक की पत्नी कमला देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी हनीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।