उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी वारदात: हरिद्वार में युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

हरिद्वार न्यूज़- धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर पैदल लौट रहे एक कांवड़िए को कुछ युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अजय निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। वह अपने 10 साथियों के साथ हरिद्वार से 221 लीटर गंगाजल लेकर नोएडा की ओर पैदल यात्रा कर रहा था। यह दल ‘गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने’ की मांग को लेकर करीब 240 किलोमीटर की यात्रा पर निकला था।

 

 

गुरुकुल कांगड़ी के पास रुका था दल

रविवार देर रात कांवड़ियों का दल विश्राम के लिए कनखल क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान हाईवे के ऊपर बने पुल पर कुछ युवक शराब पीते हुए शोर-शराबा और गाली-गलौज कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वफादारी की मिसाल: जर्मन शैफर्ड ने बाघ से भिड़कर बच्चे की जान बचाई, दी अपनी जान

 

 

शोर मचाने से मना करने पर हुआ विवाद

कांवड़ियों के अनुसार, जब उन्होंने युवकों से शोर-शराबा न करने का अनुरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद विवाद बढ़ गया और आरोपी युवक पुल से नीचे आ गए।

 

 

सीने पर था निशाना, कंधे में लगी गोली

घायल अजय के साथी अन्नू ने बताया कि आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक युवक ने अजय पर बेहद करीब से गोली चला दी। हमलावर का निशाना अजय का सीना था, लेकिन गोली उसके कंधे में लगी। गोली लगते ही अजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- जीजीआईसी दौलिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

 

एक बुलेट बाइक छोड़कर फरार हुए आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद 5 से 6 हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हालांकि जल्दबाजी में वे अपनी एक बुलेट मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

 

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल अजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ गोरखा राइफल्स में तैनात जवान ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

 

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद स्थानीय गौ-सेवकों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घायल अजय का उपचार एम्स ऋषिकेश में जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।