उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में हाईवे किनारे 135 दुकानों पर चला वन विभाग का लाल निशान, 31 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

लालकुआं न्यूज़– तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के वन कर्मियों ने गुरुवार को लालकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर स्थित अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। दिनभर चले अभियान में वन विभाग की टीम ने कुल 135 दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लाल निशान अंकित किए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की बैठक हुई संम्पन इन प्रस्तावों पर लगी मुहर पढ़िये एक क्लिक में....

 

वन कर्मियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि 31 जनवरी तक अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया, तो वन विभाग जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से बलपूर्वक अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भीषण अग्निकांड, चूल्हे से निकली चिंगारी ने राख कर दीं 20 झोपड़ियां, लोगों ने भागकर बचाई जान

 

अभियान के दौरान जैसे-जैसे दुकानों पर लाल निशान लगाए गए, वैसे-वैसे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मोटर मिस्त्रियों समेत अन्य व्यवसायियों में भय और चिंता का माहौल देखने को मिला।

 

टांडा रेंज के डिप्टी रेंजर विशन राम आर्य ने बताया कि हाईवे किनारे लंबे समय से अवैध तरीके से बने प्रतिष्ठानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि के बाद प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  घर से तहसील चलाने वाले सर्वे कानूनगो अशरफ अली निलंबित, कमिश्नर ने पकड़ी धांधली