उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- गौला बायपास रोड की गोला पार्किंग में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज- गौला बायपास रोड स्थित गोला पार्किंग में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सुबह पार्किंग क्षेत्र में शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता उत्तरायणी कौतिक का विधायक डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन, प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने जमाया रंग

 

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण शामिल रहे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- इंडियन ऑयल डिपो के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसे लेकर पुलिस द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए सख्त निर्देश, किसी भी हाल में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालो को नहीं बख्शा जाएगा

 

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।