उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला; जेठ पर छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप

हल्द्वानी न्यूज़- मुखानी क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाने के साथ ही जेठ पर जबरदस्ती करने की कोशिश का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मुखानी कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

शादी के बाद कार की मांग का आरोप

नवाड़ सैलानी (फतेहपुर) निवासी महिला की शादी 23 अप्रैल 2024 को दुम्काबंगर, हल्दूचौड़ निवासी पंकज दुम्का के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी में उसके परिवार ने रिश्तेदारों से करीब 25 लाख रुपये उधार लेकर खर्च किया था। इसके अलावा ससुराल पक्ष को जेवरात, घरेलू सामान और तीन लाख रुपये नकद भी दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में भारी बारिश का कहर: सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

 

 

पीड़िता के अनुसार, शादी से पहले उसके होने वाले पति को MCA पास, निजी कंपनी में नौकरी करने वाला, मार्ट का मालिक और करीब साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि का स्वामी बताया गया था।

 

 

महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने अपने पति पर दूसरी महिला से अफेयर होने का भी आरोप लगाया है।

 

 

जेठ पर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप

विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पति की गैरमौजूदगी में उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसने इस घटना की जानकारी अपने पति और सास-ससुर को दी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने उसकी मदद करने के बजाय उसी पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां अनियंत्रित होकर गिरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू

 

 

मारपीट के बाद घर से निकालने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, उसके पिता सेवानिवृत्त हैं और लकवे से पीड़ित हैं। इसके बावजूद 26 अप्रैल 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेवरात भी ससुराल वालों ने अपने पास रख लिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में बेरोजगारी इस कदर है की 894 पदों पर दो लाख आवेदन

 

 

महिला हेल्पलाइन में नहीं बनी बात

विवाहिता के अनुसार, पुलिस में शिकायत करने से पहले मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंचा था। वहां दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बातचीत से कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद महिला ने मुखानी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

 

 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मुखानी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति पंकज दुम्का, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।