उत्तराखण्डकुमाऊं,

(ब्रेकिंग न्यूज़) नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; परिसर खाली, पुलिस ने शुरू की सघन तलाशी

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अधिवक्ता, कर्मचारी और वादकारी अपने-अपने चेंबरों से बाहर निकल आए और परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार ‘ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन’ की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। ईमेल में दावा किया गया है कि जिला न्यायालय परिसर में आरडीएक्स बम फिट कर दिया गया है और दोपहर 1:00 बजे तक पूरी इमारत को विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने अधिकारियों से जाने आपदा के हालात, इन जिलो के जिलाधिकारियों को दिए निर्देश, मौसम ठीक रहा तो आज करेंगे हवाई दौरा।

 

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि जैसे ही ईमेल की सूचना मिली, न्यायालय प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत परिसर खाली कराया गया। अधिवक्ताओं और वादकारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ रजिस्ट्रार ऑफिस में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा, अधिकारियों व कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

 

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी अलर्ट पर रखा गया है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
समाचार लिखे जाने तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई थी। सुरक्षा एजेंसियां एहतियातन हर पहलू की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, नौ की मौत, 12 का रेस्क्यू