उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी नगर निगम की बैंणी सेना का शानदार प्रदर्शन, एक माह में 35 लाख से अधिक की राजस्व वसूली

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी नगर निगम की बैंणी सेना ने राजस्व वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नगर निगम की आय में बड़ा इजाफा किया है। बीते एक माह के भीतर बैंणी सेना द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क के रूप में 35 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई है।

 

नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा पूर्व में आयोजित समीक्षा बैठक में बैंणी सेना को वसूली को लेकर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। इन लक्ष्यों के अनुरूप बैंणी सेना ने नगर निगम क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर प्रभावी परिणाम सामने लाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  112 पर कॉल करना युवक को पड़ा महंगा

 

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, बैंणी सेना प्रतिवर्ष 4 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नगर निगम को उपलब्ध करा रही है। वर्तमान में बैंणी सेना हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ततैया के काटने से पिता-पुत्र की माैत, गाय चराने जा रहे थे दोनों जंगल

 

नगर निगम प्रशासन ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क का भुगतान न करने वाले नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने और निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ रील बनाने के चक्कर मे युवक पहुंच गए हवालात में, जाने पूरा मामला

 

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में वसूली अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा, जिससे स्वच्छ हल्द्वानी के लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ-साथ नगर निगम की वित्तीय स्थिति को भी मजबूत किया जा सके।