उत्तराखण्डगढ़वाल,

बहुचर्चित स्टिंग मामले में खानपुर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को सीबीआई का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला।

रुड़की न्यूज़: वर्ष 2016 में हुए स्टिंग आपरेशन प्रकरण में शुक्रवार को सीबीआइ ने खानपुर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को नोटिस दिया है। इससे पहले गुरुवार को इसी मामले में सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को नोटिस दिया था।

सीबीआई की एक टीम शुक्रवार की दोपहर को रुड़की के गंगनहर किनारे स्थित खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंची और यहां पर उन्होंने विधायक उमेश कुमार को नोटिस थमाया। विधायक उमेश कुमार ने खुद ही नोटिस को रिसीव करते हुए बताया कि वह नियत समय पर पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक ने गंगा में लगाई छलांग, दो दिन पहले युवक की भाभी ने गंगा में लगाई थी छलांग, दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि वर्ष 2016 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत के बहुचर्चित स्टिंग मामले में वायस सैंपल लेने के लिए सीबीआई ने चार नेताओं को नोटिस जारी किए हैं। इनमें हरीश रावत, हरक सिंह रावत के साथ ही कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंगकर्ता एवं वर्तमान में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार सम्मिलित हैं। इन नेताओं को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ( बड़ी खबर) वन भूमि पर निवासरत परंपरागत वन निवासीयों को उनके कब्जे की भूमि में अधिकार पत्र देने और राजस्व ग्राम बनाने हेतु जल्द जागरूकता शिविर का होगा आयोजन

वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सरकार को बचाने के लिए विधायकों का मोल-भाव करते दिखाए गए थे।

एक अन्य स्टिंग में कांग्रेस के तत्कालीन विधायक मदन सिंह बिष्ट के होने का दावा किया गया। इस स्टिंग में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भी शामिल होने की बात कही गई। दावा किया जाता है कि इन दोनों के स्टिंगकर्ता उमेश कुमार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर बैठक

प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। स्टिंग में जो आवाजें हैं, उनके मिलान के लिए वायस सैंपल लेने की अनुमति सीबीआई ने अदालत से अनुमति मांगी थी।