उत्तराखण्डगढ़वाल,

अंबाला में उत्तराखंड के साहिल बिष्ट की निर्मम हत्या, CCTV फुटेज सामने आते ही भड़का आक्रोश, वीडियो शामिल

अंबाला (हरियाणा)- हरियाणा के अंबाला से आई दर्दनाक घटना ने पूरे उत्तराखंड को गहरे सदमे और आक्रोश से भर दिया है। टिहरी गढ़वाल के घनसाली निवासी और होटल व्यवसायी साहिल बिष्ट की कुछ लुटेरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आने के बाद जनाक्रोश और तेज हो गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के अनुसार, साहिल बिष्ट पर लुटेरों ने अचानक हमला कर दिया और उनकी जान ले ली। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे उत्तराखंड समाज को हिलाकर रख देने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ 2 दिनों से लापता बिन्दुखत्ता निवासी बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी

 

 

बड़ा सवाल

कब तक उत्तराखंड के युवा रोज़गार की तलाश में घर से दूर जाकर इस तरह के खतरों और असमय मौत का शिकार होते रहेंगे? लोगों का कहना है कि अगर राज्य में पर्याप्त रोज़गार अवसर उपलब्ध हों, तो युवाओं को बाहर जाने की मजबूरी न हो और इस तरह की घटनाओं का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नशे पर वार लगातार — SOG और लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्कर गिरफ्तार

 

जनता की मांग

उत्तराखंड सरकार हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन से तत्काल संपर्क कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए।

 

राज्य सरकार पहाड़ों में स्थानीय स्तर पर रोज़गार सृजन पर ठोस कदम उठाए, ताकि युवा अपने घर पर ही सुरक्षित भविष्य बना सकें।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की मिसाल, ऐपन कला से खड़ा किया अपना कारोबार

 

साहिल बिष्ट की निर्मम हत्या ने न केवल उनके परिवार को गहरा आघात पहुँचाया है, बल्कि पूरे उत्तराखंड को पीड़ा और आक्रोश से भर दिया है।