उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड सुधार परीक्षा का रिजल्ट आठ सितंबर को देहरादून से होगा जारी


रामनगर न्यूज़- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल सुधार परीक्षा का रिजल्ट आठ सितंबर को देहरादून से जारी किया जाएगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में करीब 23 हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी है। बुधवार को शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बीते माह हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा फल सुधार परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल में करीब 13 हजार व इंटरमीडिएट में दस हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें 👉  गौला बाईपास पर दो कारों की भीषण टक्कर, खेत में जा घुसी एक कार; बड़ा हादसा टला

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में दो विषयों में अनुत्तीर्ण व कम नंबर लाने वाले बच्चों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जबकि इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण व कम नंबर लाने वाले विद्यार्थी शामिल हुए थे। बताया कि आठ सितंबर यानी शुक्रवार को 11 बजे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व बोर्ड के सभापति माध्यमिक शिक्षा सभागार देहरादून में परीक्षा फल सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। इसके बाद रामनगर से रिजल्ट के संबंध में बुकलेट व सीडी जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मिड डे मील- साहब! टमाटर 100 रुपये, पालक मिल रहा है 50, कैसे बच्चों को खिलाएं पत्तेदार सब्जी, छात्रों के पोषण पर असर