उत्तराखण्डकुमाऊं,

सेंचुरी द्वारा बने युद्ध विधवाओं के लिए आवासों का सीईओ अजय गुप्ता ने किया उद्घाटन

लालकुआं न्यूज़– सेंचुरी पल्प एंड पेपर लिमिटेड, लालकुआं द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत युद्ध विधवाओं के लिए निर्मित आवासीय सुविधा का उद्घाटन किया गया। कंपनी ने रानीखेत छावनी क्षेत्र के गेट कंटोनमेंट स्थित बिरला ब्लॉक में युद्ध विधवाओं के लिए चार आवासों का निर्माण कर एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल को साकार किया है।

 

इस परियोजना का उद्घाटन 20 जनवरी को सेंचुरी पल्प एंड पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता एवं कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एस के यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह पहल देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने की दिशा में एक सार्थक और संवेदनशील प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां तीन बाघो ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर किया हमला, ग्रामीण की मौके पर का दर्दनाक मौत क्षेत्र में डर का माहौल।

 

इस अवसर पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि “सेंचुरी पल्प एंड पेपर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। विशेष रूप से सशस्त्र बलों के परिवारों, युद्ध विधवाओं और वीर सैनिकों के परिजनों के कल्याण के लिए कार्य करना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह आवास परियोजना युद्ध विधवाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में हमारा एक छोटा सा प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सीवर गड्ढे बने जानलेवा: हल्द्वानी में ट्रक की चपेट में आए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में आक्रोश

 

 

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी सीएसआर के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता -क्षेत्र के वरिष्ठ पुरोहित का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

कार्यक्रम में सेंचुरी के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, अशोक हॉल गर्ल्स स्कूल मजखाली की उपप्रधानाचार्य कैप्टन (सेवानिवृत्त) उमा, रवि पाठक सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सेंचुरी प्रबंधन एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।