उत्तराखण्डगढ़वाल,

चमोली: प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह का निधन, देवलग्वाड़ में चुनाव स्थगित

चमोली न्यूज़- विकासखंड थराली की देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया उस समय शोक में बदल गई जब प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38) का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद निर्वाचन आयोग ने देवलग्वाड़ में प्रधान पद का चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह, पुत्र नैन सिंह, बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) नए साल में लगेगा आपकी जेब में बिजली का करंट, UPCL का नया प्रस्ताव

 

 

राजेंद्र सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। ग्राम देवलग्वाड़ के लोग इस आकस्मिक घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र सिंह मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे, और गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लद्दाख में तैनात पौड़ी के जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

विकासखंड थराली के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने प्रत्याशी के निधन की पुष्टि करते हुए पत्र जारी कर प्रधान पद का चुनाव स्थगित करने की घोषणा की। हालांकि, ग्राम पंचायत के अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- साइबर हमला, 09 दिन बाद लोक सेवा आयोग की वेबसाइट हुई सुचारू, फटाफट जारी हुए कई भर्तियों के महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन

 

 

राजेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।