उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां प्यार में मिला धोखा, तो प्रेमिका ने भाई संग मिलकर प्रेमी की कर दी हत्या, एसएसपी ने किया खुलासा, जाने पूरा मामला।

देहरादून न्यूज़- देहरादून के मसूरी में हाल ही में हुई यूपी पुलिस के एसआई के बेटे कपिल की हत्या के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्यार में धोखा मिलने पर कपिल की प्रेमिका ने ही अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी कपिल की प्रेमिका और उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में 19 से 22 अगस्त तक होगा विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम धामी के निर्देश पर तय हुई तिथि

बता दें कि 10 सितंबर को मसूरी के भट्टा गांव के एक होम स्टे के कमरे में कपिल का शव मिला था। एक दिन पहले कपिल अपनी प्रेमिका कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला के साथ वहां आकर ठहरा था।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुदरत और कपिल काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। कुदरत का कहना है कि कपिल ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन कुछ समय पहले ही उसने कुदरत को मना कर दिया। कहने लगा कि शादी घरवालों की मर्जी से ही करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा पर आई बड़ी अपडेट

इस पर कुदरत गुस्सा हो गई और उसने अपने भाई को यह बात बताई। तो दोनों ने कपिल को मारने की योजना बना ली। 9 सितंबर को दोनों भाई बहन कपिल को हरिद्वार से उसकी गाड़ी में लेकर आए ओर तीनों एक कमरे में सो गए। सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में सो गया तो अब्दुल्ला ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद दोनों कपिल की कार लेकर हरिद्वार आ गए। यहां कार खड़ी करने के बाद वे दिल्ली को चले गए। हत्या के लिए चाकू हरिद्वार से खरीदा था।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़- यहाँ पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, महिला 200 मीटर खाई में गिरी।