उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा के बिन्सर में वनाग्नि से चार वन कर्मियों की मृत्यु पर सीएम धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को 10-10 लाख अनुग्रह राशि देने के निर्देश

अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि से चार वन कर्मियों की मृत्यु पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उधर, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) को घटना की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धराली त्रासदी: प्रकृति ने लौटाया अपना पुराना हक, मलबे पर बनी बस्तियां फिर हुई जमींदोज

 

घटना में घायल वन कर्मियों को उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही आवश्यकतानुसार उपचार के लिए हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट करने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग ने पकड़ी रफ्तार, 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ा भारी जनसैलाब

 

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि शासन इस घटना पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। आग कैसे लगी, फायर वाचर का बीमा आदि समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंश पर नियंत्रण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी से की भेंट