उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में कांग्रेस की टिकट जंग हुई दिलचस्प, संध्या डालाकोटी की पार्टी में वापसी से बढ़े दावेदार

2022 में हरीश रावत के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुकीं संध्या ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ, टिकट की दौड़ में जुड़ा एक और नाम

हल्द्वानी न्यूज- लालकुआं विधानसभा सीट पर वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी समीकरण बदलने लगे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुकीं संध्या डालाकोटी ने एक बार फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुखद खबर) यहां भीषण सड़क हादसे में दारोगा का हुआ निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर।

 

 

संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की आगामी चुनावी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उनकी वापसी के साथ ही कांग्रेस के भीतर विधानसभा टिकट के दावेदारों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के अंदर टिकट की प्रतिस्पर्धा और रोचक होने के आसार हैं।

 

 

दरअसल, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने संध्या डालाकोटी को लालकुआं सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में पार्टी ने उनका टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव मैदान में उतार दिया था। इस फैसले से नाराज संध्या डालाकोटी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। इसके बाद लालकुआं की राजनीति में उनकी अलग पहचान और राजनीतिक सक्रियता चर्चा में रही।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में UKSSSC 4400 पदों पर करेगा भर्ती

 

 

अब एक बार फिर कांग्रेस में लौटने के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- धर्म की आड़ में ठगी नहीं चलेगी: नैनीताल पुलिस का 'ऑपरेशन कालनेमि', 24 फर्जी बाबा चिन्हित, 9 के खिलाफ कार्यवाही

 

 

लालकुआं सीट पर पहले से ही कई नेता कांग्रेस के टिकट की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में संध्या डालाकोटी की वापसी ने पार्टी के सामने दावेदारों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती भी बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेस किस चेहरे पर भरोसा जताती है।