उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, अलमारी से उड़ाए सोने के कड़े… CCTV से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज- घर में गीजर ठीक करने के बहाने पहुंचे शख्स ने अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब चोरी का पता चला तो पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

 

 

मामला हल्द्वानी के गुरुनानकपुरा इलाके का है। यहां निवासी अतुल नागपाल ने 25 नवंबर को कोतवाली हल्द्वानी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इसी दौरान उसने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं, चुराए गहने और हो गई गायब

 

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले का जल्द खुलासा करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- लालकुआँ पुलिस का एक्शन, हल्दूचौड़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग करने के मामले में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत 5 युवकों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने चोरी में शामिल आसिफ पुत्र शमीम अहमद की पहचान की। पुलिस ने 26 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के दो कड़े बरामद हुए हैं, जिनका वजन करीब पांच तोला बताया गया है। इसके अलावा 2 लाख 29 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह रकम चोरी किए गए आभूषण बेचकर हासिल की गई थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ युवक को पहले बुरी तरह पीटा, फिर मुंडवाया सिर, बेबस युवती छोड़ने के लिए लगाती रही गुहार, बस इतना था गुनाह, देखे वायरल वीडियो

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय आसिफ निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई में शामिल टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल ने 2 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।