उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता की संदिग्ध हालात में घर पर फंदे से लटका मिला शव

काशीपुर न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता नितिन कौशिक संदिग्ध हालात में घर पर फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार

 

दुर्गा कॉलोनी कृष्ण प्रणामी मंदिर के पास निवासी नितिन कौशिक (48) पुत्र देवेंद्र सिंह कौशिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे घर में ही फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। एक भाई की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। बीते नगर निगम चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ 10 वर्ष की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार।

 

 

महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि आईटी सेल के पूर्व नगर अध्यक्ष भी रहे। फिर से उन्हें सेल की जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही थी। अचानक उनके निधन से सभी क्षुब्ध हैं। उनके निधन पर एडवोकेट संदीप सहगल, एडवोकेट सचिन नाडिग, राशिद फारूखी, अनीस अंसारी आदि ने शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) स्वीप नैनीताल द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रील प्रतियोगिता आयोजित, रील बनाइये और जीते इनाम