उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

देहरादून- (बड़ी खबर) चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद 3253 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, डीएलएड वाले होंगे पात्र

देहरादून न्यूज़- प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3,253 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा विभाग को चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गई है। जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 1,250 पद वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 की रुकी भर्ती के हैं।

 

भर्ती के लिए बीएड डिग्री को अमान्य करने के बाद केवल डीएलएड वाले ही इन पदों पर भर्ती के पात्र होंगे। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विभाग ने वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 में 3,099 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। उस दौरान शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता बीएड और डीएलएड को मान्य किया गया था, लेकिन बाद में शासन ने एनआईओएस से डीएलएड को भी मान्य कर दिया। हालांकि, कुछ समय बाद शासन की ओर से एनआईओएस से डीएलएड को भर्ती के लिए मान्य वाला अपना आदेश रद्द कर दिया, जिससे शिक्षक भर्ती विवादों में उलझी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

 

लेकिन सरकार ने पहले एनआईओएस से डीएलएड और अब बीएड अभ्यर्थियों को सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए अमान्य कर दिया है। बीएड अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर करने के लिए सेवा नियमावली 2012 में संशोधन किया गया है। इस संशोधन से पहले डीएलएड अभ्यर्थियों के साथ ही कुछ बीएड अभ्यर्थी 1,849 पदों पर भर्ती हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव 2024- नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर 20 लाख से अधिक मतदाता, 10 प्रत्याशियों के भाग्य का आज करेंगे फैसला