उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) दीपावली से पहले मिलेगा कर्मचारियों को बोनस ओर डीए, वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजी फाइल

  • कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा बोनस

देहरादून न्यूज़ – वित्त विभाग ने दिवाली बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भेज दी है। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर सरकार कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे सकती है। हालांकि डीए में थोड़ा समय लगने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, 7 जिलों में यलो अलर्ट; 30 जून से 4 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बरसेंगे बादल

राज्य सरकार 4800 ग्रेड-पे तक कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। लगभग 1.35 लाख कर्मचारी इस दायरे में आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कावड़ के दौरान हरिद्वार से गुमशुदा हरियाणा निवासी युवक को नैनीताल पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

दिवाली पर्व को अब चार दिन शेष हैं। वित्त विभाग ने संबंधित फाइल सीएम के मंजूरी को भेज दी है। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर बोनस की राशि कर्मचारियों के खातों में आ सकती है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदबर्धन ने फाइल भेजे जाने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज मौसम का डबल अटैक, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट