उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- ( बड़ी खबर) फरवरी-मार्च में शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, 30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस बार 10वीं और 12वीं के बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित करेगा। इस संबंध में शासन ने जीओ जारी कर दिया है। इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब 24 की जगह अब 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को शासन से समय पर बोर्ड परीक्षाएं कराने और उनका परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ है। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर समय पर परीक्षाएं कराने और फिर उनका परिणाम घोषित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश, राज्य के बाहरी व्यक्तियों को अब जमीन खरीदने की अनुमति नहीं देंगे जिलाधिकारी

विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से समय पर बोर्ड परीक्षाएं और उसके परिणाम जारी न होने के कारण उच्च शिक्षा में भी दाखिले प्रभावित होते हैं। इस वजह से उच्च शिक्षा में भी समय से शैक्षिक सत्र शुरू नहीं हो पाते थे। इसे देखते हुए शासन ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मई में मानसून जैसे हालात, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी