उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों का अब नही रुकेगा वेतन

  • आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन नहीं रुकेगाः सचिव

देहरादून न्यूज़– राज्य के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्या का हल निकाला जा रहा है। 25 जुलाई 2023 को मानदेय भुगतान का मद बदलने के आदेश की वजह से जाने की वजह से कई विभागों में सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय अटक गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में शत-प्रतिशत बनेंगे आयुष्मान कार्ड, 31 मार्च तक चलाया जाएगा विशेष अभियान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

वही वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सभी विभागों से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने स्वीकृत पदों पर नियुक्ति और बिना अनुमति नियुक्त दोनों श्रेणी के कर्मचारियों के मानदेय के बाबत ब्योरा मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- किसानों के फर्जी दस्तावेज किए तैयार, 36 करोड़ की धोखाधड़ी में शुगर मिल के दो मैनेजर गिरफ्तार, 724 किसानों के नाम से लगाया था चूना

मालूम हो कि राज्य में 25 अक्टूबर 2019 को संविदा, अनुबंध, आउटसोर्स आधारित कर्मचारियों के मानदेय भुगतान के लिए व्यवस्था तय की है। इसके अनुसार केवल सृजित पदों पर ही अस्थायी कर्मचारी नियुक्त किए जा सकते हैं।

SS GG पुरानी पेंशन योजना और अस्थायी कर्मियों के मानदेय भुगतान पर गंभीरता से मंथन हो रहा है। पुरानी पेंशन पर केंद्र ने जो मानक तय किए हैं, राज्य उन्हीं पर बढ़ रहा है। अस्थायी कर्मियों के मानदेय के विषय पर भी जल्द निर्णय ले लिया जाएगा। आनंद बर्द्धन, एसीएस

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ एक और महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला