उत्तराखण्डदेश

LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से गैस सिलेंडर बुकिंग पर लागू होगा नया नियम, सब्सिडी चाहिए तो ये काम जरूरी

नई दिल्ली- रसोई गैस यानी LPG का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नया नियम लागू करने की घोषणा की है। 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी के साथ घरेलू LPG रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा होना जरूरी होगा। यानी जिन ग्राहकों ने अभी तक बायोमेट्रिक आधार सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें सब्सिडी वाले रेट पर रिफिल बुक कराने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

 

 

27.43 करोड़ ग्राहकों का सत्यापन पूरा

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता यानी 89.9 प्रतिशत ग्राहक अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं। जिन ग्राहकों का सत्यापन पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं होगी और उनकी LPG रिफिल बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- मतदाता जागरूकता रथ को सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

 

वहीं, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक BAA पूरा नहीं कराया है, उन्हें 1 अक्टूबर से सब्सिडी के साथ निर्धारित खुदरा बिक्री मूल्य (RSP) पर रिफिल बुक कराने के लिए पहले सत्यापन कराना होगा। सरकार ने उपभोक्ताओं से 1 अक्टूबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

 

 

घर बैठे भी करा सकते हैं बायोमेट्रिक सत्यापन

LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाना जरूरी नहीं है। सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी कर्मचारी के मोबाइल ऐप के जरिए मौके पर ही सत्यापन कराया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक अपने LPG वितरक के शोरूम पर जाकर भी BAA पूरा करा सकते हैं।

 

 

इसके साथ ही संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल ऐप से घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा दी गई है। Indane ग्राहक IndianOil ONE, Bharatgas ग्राहक HelloBPCL और HP Gas ग्राहक HP PAY ऐप के जरिए सत्यापन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव, अब नहीं हो सकेगी अनदेखी, काम में आएगी तेजी

 

 

सत्यापन नहीं कराना चाहते तो क्या होगा?

सरकार के मुताबिक, जो उपभोक्ता BAA पूरा नहीं करना चाहते या किसी कारण से इसे नहीं करा पाते, उनके लिए LPG पूरी तरह बंद नहीं होगी। ऐसे ग्राहक अपनी पसंद OMC के डिजिटल चैनल, मोबाइल ऐप, WhatsApp चैटबॉट या IVRS के जरिए दर्ज करा सकते हैं।

 

 

ऐसे उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर LPG उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर भी दिए जा सकते हैं।

 

 

कई बार बढ़ाई गई थी सत्यापन की समय-सीमा

बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन की शुरुआती समय-सीमा 30 जून 2026 रखी गई थी। उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय देने के लिए इसे कई बार बढ़ाया गया और आखिरकार 14 सितंबर 2026 अंतिम समय-सीमा तय की गई। सरकार के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से चल रहे देशव्यापी अभियान के तहत ग्राहकों को 12 करोड़ से ज्यादा SMS और WhatsApp संदेश भेजे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में जा रहे वाहन की बाइक सवार युवकों से हुई टक्कर, हादसे में एक युवक का कटा पैर, दूसरा गंभीर

 

 

LPG सब्सिडी का कितना है फायदा?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर पर निहित सब्सिडी करीब 210 रुपये प्रति सिलेंडर है। जून 2026 में यह राशि करीब 721 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई थी। सरकार ने घरेलू LPG को किफायती बनाए रखने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 में OMCs को 30,000 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान किया है।

 

 

अगर LPG बुकिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन या सब्सिडी से जुड़ी कोई समस्या है, तो उपभोक्ता टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 2333 555 पर संपर्क कर सकते हैं।