उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून-(बड़ी खबर) पढ़िये मौसम अपडेट इन इलाकों में होगी बारिश, यहां रहेगा मौसम शुष्क।

देहरादून मौसम अपडेट- मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार की दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली तो राज्य के देहरादून पौड़ी टिहरी समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी की सख्ती के बाद नीद से फिर जागा वन विभाग, की अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, तीन दिन में इतनी एकड़ भूमि करवाई मुक्त।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 6 जून को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के अलावा कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ गर्भवती महिला की मौत के मामले में मंत्री का एक्शन, डॉक्टर पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 जून से 9 जून तक राज्य के पिथौरागढ़ चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पंखे से लटके मिले महिला समेत दो लोगों के शव, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी