उत्तराखण्डकुमाऊं,

कहीं आपका नाम भी वोटर लिस्ट से गायब तो नहीं? 11 दिसंबर तक मौका, अभी जांच लें मतदाता सूची

हल्द्वानी न्यूज- उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, पहले से दर्ज विवरण में सुधार कराने और स्थान बदलने वाले मतदाताओं को नाम स्थानांतरित कराने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए 11 दिसंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

 

 

इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट एवं हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एपी बाजपेयी ने तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता अपनी जानकारी की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मंचन के दूसरे दिन तड़िका वध रहा आकर्षण का केंद्र।

 

 

उन्होंने बताया कि संबंधित बूथ के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास मतदाता सूची उपलब्ध है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी मतदाता अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है या उसके विवरण में कोई गलती है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे ठीक कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से घर मे घुसकर दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

 

 

अलग-अलग काम के लिए भरने होंगे ये फॉर्म

निर्वाचन विभाग के अनुसार, नए मतदाताओं को सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरना होगा। नाम, उम्र, फोटो या अन्य विवरण में सुधार कराने के लिए फार्म-8 और मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 का उपयोग किया जाएगा।

 

 

मतदाता नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ 40 लाख की शादी पर भी नहीं थमा दहेज का लोभ, बड़ी कार की मांग पर टूटा रिश्ता, ससुरालवालों पर केस

 

 

चुनाव से पहले जरूर जांच लें अपना नाम

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और निर्धारित अवधि के भीतर मतदाता सूची में अपना नाम व विवरण जांच लें। खासकर युवा मतदाता, जिनका नाम पहली बार जुड़ना है, वे समय रहते आवेदन करें। विभाग का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित न होना पड़े।