उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- भाजपा ने घोषित किए युवा मोर्चा के नए पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्रियों की हुई नियुक्ति

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। संगठन में नई ऊर्जा और जोश भरने के उद्देश्य से पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों के नामों पर मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- इंटरमीडिएट में उत्तराखंड में आठवां स्थान हासिल करने वाली आयुषी भट्ट को सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एचआर हेड एपी पांडे ने घर आकर दी शुभकामनाएं

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार मानती है और यह नई टीम राज्यभर में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के बिन्दुखत्ता क्षेत्र में संदिग्ध हालात में महिला की मौत से मचा हड़कंप

 

 

सूत्रों के अनुसार, नई टीम में संगठनात्मक संतुलन के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को इसमें स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रक ने स्कूटी में सवार महिला को टक्कर मार कर काफी दूर तक घसीटा, हुई दर्दनाक मौत, एक घायल

 

 

जल्द ही नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी।